{"_id":"656cbbdf00273debd60461e4","slug":"lift-will-start-soon-at-railway-station-passengers-will-get-convenience-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-14068-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी लिफ्ट, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी लिफ्ट, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार-पांच पर लिफ्ट के लिए गार्डर रखती क्रेन
- रविवार को रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट के लिए क्रेन से रखे 20-20 मीटर के दो गार्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। रविवार को रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने नई लिफ्ट पर क्रेन से 20-20 मीटर के दो गर्डर रख दिए गए हैं। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर साढ़े चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस अवधि में इन दोनों प्लेटफार्म पर कोई ट्रेन नहीं ली गई।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त है। यहां से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है, जिनमें दो लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। कार्य योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर नई सुविधाओं के साथ ही पुरानी को भी अपग्रेड किया जा रहा है। वैसे तो रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट व एस्केलेटर की सुविधा है। लेकिन यात्रियों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिले, इसलिए एक और नई लिफ्ट लगाई जा रही है। यह लिफ्ट प्लेटफार्म नंबर चार व पांच पर लग रही। लिफ्ट का ढांचा पहले ही तैयार कर लिया गया था। रविवार को लिफ्ट के लिए क्रेन से 20-20 मीटर लंबे दो गार्डर रख दिए हैं। इन्हें रखने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर ब्लॉक लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों तरफ लिफ्ट पर गार्डर रखे गए। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने के अंतिम दिनों में लिफ्ट चालू हो जाएंगी। इसके बाद बुजुर्ग, बीमार और महिलाओं को खासी सहूलियत मिलेगी। उन्हें फुट ओवरब्रिज की सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ेंगी।
- वर्जन
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को सहारनपुर में इंजीनियरिंग टीम ने लिफ्ट के लिए 20-20 मीटर के दो गर्डर क्रेन से रखवा दिए हैं। ब्लॉक अवधि में काम पूरा किया गया। अब जल्द ही यात्रियों को नई लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। - मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल