फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life is wasting away, dumper snatched someone's son and someone's husband

Saharanpur News: लील रहे जिंदगी, डंपर ने किसी के बेटे को छीना तो किसी का पति

Sat, 29 Nov 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Life is wasting away, dumper snatched someone's son and someone's husband
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा से लाठी फटकार कर जाम खुलवाती पुलिस
सहारनपुर। जिले में लगातार सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गागलहेड़ी में डंपर से यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी डंपर कई लोगों की जान ले चुका है। डंपर ने किसी के लाल को छीना तो किसी का पति। इन परिवारों को ऐसा दर्द दिया कि वह भूल नहीं पाएगा। यह हाल तब है जब लगातार ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई हो रही।
विज्ञापन

जिले का ऐसा कोई मार्ग नहीं बचा है, जहां से डंपर नहीं गुजरते। पुलिस थानों से लेकर चौकी के सामने डंपरों का आवागमन होता है। सरसावा, चिलकाना, मिर्जापुर, बेहट और साढ़ौली कदीम डंपरों का गढ़ है। डंपर सर्विस मार्ग से लेकर हाईवे तक दौड़ रहे। 20 अक्तूबर 2025 को देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर बस का इंतजार कर रहे छजपुरा निवासी सुंदर को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार जुलाई 2025 को बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर में डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

इसमें फतेहपुर के गांव साहबपुरा निवासी शहजाद और उसके 10 दिन के भतीजे अहमद की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की भाभी जेबुनिशा घायल हुई थी। 10 जनवरी 2025 को साढ़ौली कदीम में अलीपुरा दामनकोह निवासी साजिद की डंपर के नीचे आने से मौत हुई थी। यह हादसा गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर गांव लोदीपुर के पास हुआ था। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर नागल बस स्टैंड के पास डंपर इसमें छात्र लक्की, नोमान की जान गई थी। मोंटी, गुलबहार, सुमित घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed