{"_id":"65736b40bf0656217f08b3e5","slug":"life-imprisonment-to-three-accused-of-kidnapping-and-murder-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-14359-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चिकित्सीय जांच में आवासीय विद्यालय के 89 छात्र मिले बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चिकित्सीय जांच में आवासीय विद्यालय के 89 छात्र मिले बीमार
Sat, 09 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
- अपर आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कराई चिकित्सीय जांच
- पिछले कई दिन से विद्यालय के छात्रों की बीमारी का मामला बना है सुर्खियों में
संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। गांव जोला डिंडोली स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों के बीमार होने पर अपर आयुक्त सुरेंद्र राम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विद्यालय पहुंच सभी छात्रों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। 89 छात्र सर्दी, बुखार, डायरिया आदि से पीड़ित मिले। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त अभिलेख, छात्रों के आवास, शौचालय, भोजनालय तथा वस्त्र आदि की गहनता से जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
दोपहर के वक्त अपर आयुक्त सुरेंद्र राम, एडी हेल्थ अनिल श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश चंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, चिकित्सा अधीक्षक नागल डॉ. नितिन कुमार तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना की टीम के साथ छात्रों का हाल जानने के लिए विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने करीब ढाई घंटे तक विद्यालय में छात्रों के बीमार होने की वजह के बारे में जांच की। उन्होंने विद्यालय के पानी की व्यवस्था, दवाइयाें की उपलब्धता, छात्रों के स्नान गृह आदि आदि सभी व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा अपनी मौजूदगी में सभी छात्रों के स्वास्थ्य की जांच कराई।
मौके पर 144 छात्र मौजूद थे जिनमें से 55 छात्र मेडिकल रिपोर्ट में स्वस्थ पाए गए। 89 छात्र बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, डायरिया आदि बीमारियों से ग्रस्त मिले। इनके बेहतर इलाज के लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपेंगे।