फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   License of both brothers' firm canceled

Saharanpur News: दोनों भाइयों की फर्म का लाइसेंस निरस्त

Sun, 14 Dec 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
License of both brothers' firm canceled
सहारनपुर के शास्त्री नगर में विभाेर राणा के आवास पर ईडी की रेड के दौरान चस्पा किया गया नोटिस
सहारनपुर। कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विभोर राणा और उसके भाई विशाल सिंह की फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वहीं, शनिवार को भी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने सीआरपीएफ जवानों की मौजूदगी में उनके शास्त्री नगर स्थित आवास व कार्यालय को खंगाला। एक-एक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

जीआर ट्रेडिंग का लाइसेंस विभोर राणा और एबट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फर्म का लाइसेंस विशाल सिंह के नाम पर है। दोनों सगे भाई हैं। इन पर आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोडिनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, असम, उत्तराखंड, बिहार और बांग्लादेश में की है।
विज्ञापन

विभोर, विशाल, सचिन और बिट्टू 12 नवंबर को एसटीएफ ने पकड़े थे। उसके बाद से व्यापार में शामिल एक-एक की गिरफ्तारी होती जा रही है। दो दिन से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) विभोर और उसके भाई विशाल सिंह के आवास और कार्यालय में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी दिन निकलते ही ईडी ने आवास व कार्यालय पर अवैध दवा बिक्री से जुड़े दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की। देर शाम तक ईडी की कार्रवाई चलती रही। उधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक आयुक्त औषधि दीपालाल और औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह शास्त्री नगर में दोनों भाइयों के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने आवास के बाहर दोनों की फर्म का औषधि विक्रय लाइसेंस को निरस्त कर दिया है।

सहारनपुर के शास्त्री नगर में विभाेर राणा के आवास पर ईडी की रेड के दौरान चस्पा किया गया नोटिस

सहारनपुर के शास्त्री नगर में विभाेर राणा के आवास पर ईडी की रेड के दौरान चस्पा किया गया नोटिस

सहारनपुर के शास्त्री नगर में विभाेर राणा के आवास पर ईडी की रेड के दौरान चस्पा किया गया नोटिस

सहारनपुर के शास्त्री नगर में विभाेर राणा के आवास पर ईडी की रेड के दौरान चस्पा किया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed