{"_id":"6914da2f8a2d1677ec04d34a","slug":"letter-sent-to-ssp-to-investigate-kashmiris-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-162806-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कश्मीरियों की जांच कराने को एसएसपी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कश्मीरियों की जांच कराने को एसएसपी को भेजा पत्र
Thu, 13 Nov 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने एसएसपी को पत्र लिखकर कश्मीरियों की जांच कराने की मांग की है। विकास ने बताया कि सहारनपुर से पकड़े गए आतंकी डॉ. आदिल के स्थानीय सहयोगी व मददगारों की जांच हो। संलिप्ता पाए जाने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाए। सहारनपुर जिले में रह रहे कश्मीरियों की गहनता से जांच कराई जाए। देवबंद में मेडिकल कॉलेज, मदरसों व अन्य जगहों पर कार्यरत चिकित्सक, छात्रों व मौलवियों के रिकार्ड का सत्यापन कराया जाए। यह जांच सुनिश्चित करें कि कोई भी देशविरोधी कृत्य में शामिल न हो उनके निवास व पहचान संबंधी अभिलेख वैध हो। इस दौरान कपिल शर्मा व सागर भारद्वाज रहे।
विज्ञापन