फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leprosy patients will be searched in the district from September 1

Saharanpur News: जिले में एक सितंबर से खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leprosy patients will be searched in the district from September 1
- 1023 टीमों का गठन, जो 10,30,585 लोगों का करेंगी सर्वे
विज्ञापन

- अभियान में मिलने वाले कुष्ठ रोगियों का शुरू किया जाएगा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में एक सितंबर से 30 सितंबर तक कुष्ठ रोगी खोजने के लिए अभियान चलेगा। इसके तहत टीमें घर-घर दस्तक देकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगी। 10,30,585 लोगों का सर्वे किया जाएगा। अभियान में मिलने वाले कुष्ठ रोगियों का इलाज किया जाएगा।
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. धर्मवीर ने बताया कि 30 दिन तक चलने वाले अभियान में आशा व स्वास्थ्य कर्मी टीम में शामिल होंगे। 1023 टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में एक महिला व एक पुरुष शामिल होगा। महिला कर्मी द्वारा महिला की और पुरुष कर्मी द्वारा पुरुष की जांच की जाएगी। पुरुष और महिला सदस्य का अलग-अलग सर्वे रजिस्टर होगा, जिसमें परिवार का विवरण अंकित किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी टीमों को रजिस्टर तथा रिपोर्ट प्रपत्र उपलब्ध कराया दिया गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उन्हीं क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा, जिसमें पिछले तीन सालों में नए केस पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

-------
--जिले में 64 कुष्ठ रोगी
जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. धर्मवीर ने बताया कि जिले में 64 कुष्ठ रोगी है। 55 मरीज गंभीर बीमारी एमबी (मल्टी बैसीलरी) और नौ मरीज कुष्ठ के सामान्य पीबी (पॉसी बैसीलरी) के हैं। गंभीर बीमारी के सबसे ज्यादा नौ मरीज शहरी क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम दो मरीज सरसावा ब्लॉक क्षेत्र में हैं। गंगोह ब्लॉक क्षेत्र में कुष्ठ रोगी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--किस क्षेत्र में कितने कुष्ठ मरीज
शहरी क्षेत्र - 10
पुवांरका - 05
बलियाखेड़ी - 06
देवबंद - 10
रामपुर मनिहारान - 05
नागल - 07
नानौता - 05
साढ़ौली कदीम - 04
मुजफ्फराबाद - 05
गंगोह - 00
नकुड़ - 05
सरसावा - 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed