फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard spotted in remount depot, rescue operation underway

Saharanpur News: रिमाउंट डिपो में देखा गया तेंदुआ, रेस्क्यू अभियान जारी

Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in remount depot, rescue operation underway

विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो में तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद से वहां रहने वाले लोगों में दहशत है। डिपो के अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम ने तेंदुए ने रेस्क्यू अभियान जारी है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
डिपो में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने तेंदुए को देखे जाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी डिपो में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर कर्मचारी छिप गए और अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद से वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने वन विभाग को तेंदुए होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई है।फिलहाल तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ शुभम सिंह का कहना है कि तेंदुए के पैरों के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed