फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leopard cub dies in road accident

सड़क दुर्घटना में तेंदुए के शावक की मौत

Tue, 25 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Leopard cub dies in road accident
बेहट (सहारनपुर)। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की बेहट रेंज क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की रात तेंदुए के शावक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत शावक को कब्जे में ले लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे वन विभाग की बेहट रेंज में किसी ग्रामीण ने सूचना दी कि मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे पर तेंदुए का शावक मृत पड़ा है। रेंज अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी रेंजर सुखपाल सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम मृत शावक को उठाकर रेंज कार्यालय ले गई। सोमवार की सुबह डीएफओ सामाजिक वानिकी कन्हैया पटेल व देहरादून से वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ के विक्रम तोमर रेंज कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उनकी मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृत शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शावक की मौत अंदरूनी चोट लगने से हुई है। इससे यहीं माना जा रहा है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी है।
- अरविंद कुमार श्रीवास्तव, रेंजर
मृत शावक की उम्र सात-आठ महीने रही होगी। उसे हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मारी है। जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई है वह शिवालिक जंगल के बेहद नजदीक है और वन्य जीव क्षेत्र है। उनकी सुरक्षा को लेकर विभाग हाईवे किनारे बोर्ड लगाकर लोगों को वाहनों की गति कम रखने के लिए जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कन्हैया पटेल, डीएफओ, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed