{"_id":"62546ca7458462548e656ea9","slug":"legislative-council-elections-results-to-be-declared-today-saharanpur-news-mrt5841256157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: आज परिणाम घोषित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: आज परिणाम घोषित होंगे
विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज में एमएलसी की मतगणना के लिये लगी टेबल
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधान परिषद चुनाव में मंगलवार (आज) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। जेवी जैन डिग्री कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए सात टेबल लगेंगी और आठवीं टेबिल आरओ के लिए होगी। मतगणना के दौरान कॉलेज परिसर और बाहर पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। दोपहर दो बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।
मंगलवार को जैन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। मतगणना के लिए 40 कर्मचारी लगेंगे। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी रहेंगे। इनमें एक गणना सुपरवाइजर, दो सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चत़ुर्थ श्रेणी का कर्मचारी शामिल रहेगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। मतगणना में सबसे पहले मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना स्थल पर लाया जाएगा। इसके बाद मतपेटियों पर लिखी संख्या और उसमें मौजूद बैलेट पेपर का मिलान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। नौ अप्रैल को हुए मतदान में सहारनपुर जनपद में 2321, शामली में 873 और मुजफ्फरनगर जनपद में 1745 वोट पडे थे। मतदान के बाद तीनों जनपदों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जैन कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था।
चुनावी मैदान में हैं पांच प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा की वंदना वर्मा, सपा के मोहम्मद आरिफ जौला और निर्दलीय सुशील कुमार, प्रमोद आर्य एवं मोहम्मद जाहिद शामिल हैं। माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला भाजपा की वंदना वर्मा और सपा के मोहम्मद आरिफ जौला के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव में मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए सात टेबल लगायी गई हैं। आठवीं टेबिल आरओ के लिए रहेगी। मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। - डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप निर्वाचन अधिकारी।