फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legal Metrology Department raided, caught wrong

विधिक माप विज्ञान विभाग ने की छापामारी, पकड़ी गड़बड़ी

Thu, 20 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Legal Metrology Department raided, caught wrong
पटाखा फैक्टरी में जांच करती विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधिक माप विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने दो प्रमुख पटाखा फैक्टरियों सहित गैस एजेंसी, मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यहां पर काफी खामियां पाई गईं। अधिकारियों ने संचालकों का चालान कर नोटिस भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिला विधिक माप विभाग अधिकारी राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि विधिक माप विज्ञान विभाग की सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक के निर्देश पर शहर के प्रमुख पटाखा निर्माता एवं दुकानों पर छापा मारकर माप तौल की गई। टीम को चोपड़ा एवं सुभाष फायर वर्क्स लिमिटेड के यहां बिना पैकेजिंग पंजीयन के पैकिंग होती मिली, जिस पर चालान की कार्रवाई की। क्वालिटी स्वीट्स पर एक किलोग्राम के पैकेट में 100 ग्राम मिठाई कम तौली गई। सृष्टि इंडेन गैस एजेंसी शाहजहांपुर में बिना तौल उपकरण के डिलीवरी होने पर उसका चालान किया गया। आवास विकास में आर्य मिष्ठान भंडार पर इलेक्ट्रोनिक मशीन के सत्यापन प्रमाणपत्र नहीं मिले। खुराना फूड्स के यहां बिना पैकेजिंग पंजीयन के पैकिंग होती मिली।
विज्ञापन

रिलाइंस स्मार्ट पॉइंट हसनपुर चुंगी पर इलेक्ट्रोनिक मशीन का प्रमाण पत्र नहीं मिला। इसके साथ ही यहां एक ब्रांड के बेसन लड्डू के पैकेट में भी गड़बड़ी मिली। स्टैंडर्ड स्वीट्स एंड स्नेक्स के यहां पर ड्राई फ्रूटस पैकेटों पर मूल्य का अंकन नियमानुसार नहीं मिला। साथ ही पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। गुलाब जी मिठाई वाले के यहां से नमकीन पैकेटों, छाबड़ा प्रोविजन स्टोर पर ड्राई फ्रूट्स, आटा पैकेट, बलवंत स्वीट्स पर नमकीन पैकेट पर मूल्य अंकित नहीं मिला। जनता स्टोर, इफको किसान सेवा केंद्र पर भी गड़बड़ी मिली है। भोलेनाथ फूड्स लिमिटेड के यहां पर बासमती राइस के पैकेट पर मूल्य का अंकन नियमानुसार नहीं मिला। गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने चालान कर नोटिस जारी किए हैं। टीम में नन्हेलाल, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक इनका रखें ध्यान
जिला विधिक माप विभाग अधिकारी राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन शामिल नहीं है। ग्राहक मिठाई खरीदते समय डिब्बे का वजन अलग से कराकर ही मिठाई खरीदें। पैकेट वाली वस्तुएं खरीदते समय पैकेटों पर मूल्य, उसका वजन, पैकेजिंग तिथि एवं पूर्ण पता अवश्य देखें। दुकानदार से बिल जरूर लें। घटतौली एवं पैकेट संबंधी किसी प्रकार की शिकायत विधिक माप विज्ञान विभाग में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed