फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legacy campaign started

विरासत दर्ज कराने का अभियान शुरू

Tue, 15 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Legacy campaign started
सहारनपुर। विरासत दर्ज कराने के लिए राजस्व विभाग ने मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया है। उनका यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत गांव गांव जाकर विरासत दर्ज कराई जाएंगी।
विज्ञापन

खातेदार किसान की मौत के बाद उसके उत्तराधिकारी का नाम खतौनी में दर्ज कराने के लिए राजस्व विभाग ने विरासत दर्ज करने का अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया है। इसके तहत लेखपाल गांव गांव जाकर खतौनियों का पढे़ंगे और पता करेंगे कि किसी मृतक किसान का उत्तराधिकारी कौन है। इसके आधार पर लेखपाल अपनी रिपोर्ट कानूनगो को देंगे और खतौनी में नाम दर्ज कर लिया जाएगा। ऐसा सिर्फ विवाद रहित उत्तराधिकार के मामलों में होगा। यदि उत्तराधिकार का मामला विवादित है तो उसको तहसीलदार के यहां भिजवाया जाएगा। प्रत्येक उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जिलाधिकारी को इस बात का प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके यहां निर्विवादित उत्तराधिकार का कोई प्रकरण अवशेष तो नहीं है। अभियान के अंत में प्रत्येक तहसील के दस प्रतिशत राजस्व गांवों की जांच कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह नेे बताया कि मंगलवार से विरासत दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। सभी गांवों में लेखपाल जाएंगे और उत्तराधिकार निर्विवाद होने पर विरासत दर्ज कराई जाएगी। यदि उत्तराधिकार का मामले में कोई विवाद है लेखपाल उसे तहसीलदार के यहां भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed