फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Left Shiv Sena and joined BJP

शिवसेना छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Left Shiv Sena and joined BJP
सहारनपुर। शिवसेना के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह पुंडीर के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने शिवसेना पदाधिकारियों को सदस्यता दिलाई। राकेेश जैन, संजीव वालिया और राजीव गुंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख कर सभी वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। कुलदीप पुंडीर ने कहा पिछले कुछ समय से सत्ता के मोह में शिवसेना अपनी विचारधारा से भटक गई है। शिवसेना का प्रत्येक कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहा था। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में राकेश नागर, दीपक गुलाटी, ब्रह्मप्रकाश सैनी, आशु अग्रवाल, राजेंद्र चावला, अनुज त्यागी, राजेंद्र कुमार, तरुण प्रताप सिंह, सुरेंद्र नौटियाल, ठाकुर सूरजपाल, अनिल सिंह, शैलेंद्र रावत, गौरव चौहान, आशीष त्यागी शामिल है। इस दौरान दिनेश सेठी, मुकेश चौधरी, विजय माहेश्वरी, सरोज शर्मा, विनोद चोजड़, महामंत्री शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष संदीप रावत, प्रदीप शर्मा, गौरव कक्कड़, मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed