फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Leave the train at the clerk gave life slip Nagal

नागल में क्लर्क ने ट्रेन सेे कटकर दी जान

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Leave the train at the clerk gave life slip Nagal
आत्महत्या
सहारनपुर के नागल में जनता इंटर कालेज में तैनात हैड क्लर्क ने बृहस्पतिवार की शाम मीरपुर रेलवे फाटक के निकट एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मीरपुर फाटक से आगे अहमदाबाद एक्सप्रेस से कट कर एक व्यक्ति ने जान दे दी। उसकी बाइक लाइन के पास ही खड़ी थी। हादसे के बाद मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त नागल थाना क्षेत्र के गांव गांगनौली निवासी 35
विज्ञापन


वर्षीय नाथीराम पुत्र विक्रम सिंह के रूप में की। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में दौड़ कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद जीआरपी भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार नाथीराम जनता इंटर कॉलेज में पिता के मरने के बाद मृतक आश्रित में चपरासी के पद पर नियुक्त हुआ था। कॉलेज में क्लर्क की कमी होने के कारण नाथीराम को योग्यता के अनुसार हैड क्लर्क बना दिया गया था।


बृहस्पतिवार की शाम वह घर से बिना बताए बाहर निकला था। आत्महत्या की कोई वजह नहीं थी। उसके के दो बच्चे है जो दस साल से भी कम उम्र के हैं। 

 एक छोटा भाई भी है, वह दिमागी रूप से कमजोर है। गांव वालों के अनुसार कई दिनों से नाथीराम परेशान नजर आ रहा था। थानाध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसके बाद मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed