फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Launched political stalwarts plenty fatigue

सियासत के धुरंधरों ने खूब उतारी थकान

Fri, 17 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Launched political stalwarts plenty fatigue
हार जीत की माथापच्ची में जुटे सियासी लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में मतदान के बाद सियासी धुरंधरों को फुर्सत मिली तो उन्होंने परिवार और समर्थकों के साथ बैठकर थकान उतारी। नतीजों को लेकर विचार विमर्श भी किया। महीनों की भाग दौड़ ने थका दिया था। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों के घरों पर समर्थकों का आना जाना रहा।
विज्ञापन


 नगर विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी संजय गर्ग ने अपने फुर्सत के क्षणों को परिजनों के साथ बिताए। उन्होंने अपने देहरादून रोड स्थित आवास पर अपनी मां, पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों के साथ फुर्सत के समय का आनंद लिया।
विज्ञापन


नगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राजीव गुंबर ने अपने गोविंद नगर स्थित आवास पर साथियों के साथ फुरसत के समय का आनंद लिया। दिन पर उनके समर्थकों का उनके आवास पर आना जाना लगा रहा। समर्थक चुनावी समीकरणों को लेकर भी माथा पच्ची करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महावीर राणा ने अहमद बाग स्थित अपने आवास पर दिन भर अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ फुरसत का समय बिताया। घर पर मिलने आए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आंकड़ों के हिसाब से चुनाव का विश्लेषण किया। 

नकुड विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नवीन चौधरी पंत विहार स्थित अपने आवास पर बहुत दिनों के बाद फुरसत में नजर आए।  उनके आवास पर सुबह से ही समर्थकों का तांता लगा रहा।


पिछले करीब दो महीने की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने राहत की सांस ली। हालांकि वे समर्थकों के साथ आंकडे़बाजी में उलझे रहे। नकुड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मसिंह सैनी अपने डीएम आवास रोड स्थित आवास पर अपने समर्थकों से घिरे रहे। कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी आंकड़ों पर भी विमर्श किया। इसके साथ ही परिवार के संग भी समय बिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed