{"_id":"62fd36a2407f7c773d4b0dd0","slug":"lathait-will-picket-against-corrupt-employees-on-tehsil-saharanpur-news-mrt6014532161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ तहसील पर धरना देगी लठैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ तहसील पर धरना देगी लठैत
विज्ञापन
छुटमलपुर में ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, छुटमलपुर। किसान मजदूर यूनियन लठैत की बैठक में भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही तहसील मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान डॉ. आमिल अंसारी को पुंवारका ब्लाक अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई।
यूनियन के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि बेहट तहसील के कई लेखपाल भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं। वे गृह ब्लाक के गांवों में ही तैनाती पा कर सीधे साधे किसानों से लूट खसोट कर रहे हैं जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। बेहट तहसील अध्यक्ष दिलशाद ने कहा कि दाखिल खारिज के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। इन सबके खिलाफ तहसील पर धरना देने का काम किया जाएगा। ब्लॉक मुजफ्फराबाद अध्यक्ष डॉॅ. शाह बदर और कारी रिहान ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी भूमाफियाओं के साथ मिल कर हरे भरे बागों को उजाड़ने का काम कर रहे हैं। छुटमलपुर में ही एक साल के अंदर कई सौ बीघा जमीन पर खड़े बाग काट कर समतल कर दिए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह राणा और कुशलपाल सिंह कांबोज ने कहा कि अधिकारियों ने वसूली के लिए प्राइवेट कर्मचारी रख रखे हैं। ऐसे अधिकारियों को बेनकाब करने का काम किया जाएगा। बैठक में अब्दुल कादिर चौहान, डा अवतार ठाकुर, राजबीर कांबोज, सुबोध राणा, डॉ. सोमबीर, अब्दुल वाजिद, हाजी सलीम, बिल्लु राणा, राजेंद्र बर्मन, संदीप राणा, रवि राणा, अरविंद बर्मन, अमी सिंह, रोनक राणा, शोपाल प्रधान आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।