फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Last rites of wood contractor in presence of heavy police force

बिजनौर: भारी पुलिसफोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, ठेकेदार ने पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर दी थी जान

Fri, 28 Oct 2022 12:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

बिजनौर में भारी पुलिसफोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। लकड़ी ठेकेदार ने पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर जान दी थी।

विज्ञापन
Last rites of wood contractor in presence of heavy police force
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के गागलहेड़ी में पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर जहर खाकर आत्महत्या करने वाले लकड़ी ठेकेदार रविंद्र के शव का पोस्टमार्टम के बाद बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एहतियातन इस दौरान भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। उधर, मृतक के परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की है।

विज्ञापन


गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मांडेबांस निवासी लकड़ी ठेकेदार रविंद्र कुमार (45) पुत्र मंगल सिंह ने मंगलवार को जहर खा लिया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उपचार के दौरान रविंद्र ने गागलहेड़ी थाने की लेपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गुरुवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम के उपरांत रविंद्र के शव को गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गागलहेड़ी पुलिस के साथ ही सीओ सदर नीरज सिंह, प्रशिक्षु सीओ अभितेष सिंह, कुतुबशेर थाना प्रभारी सूबे सिंह, फतेहपुर एसओ प्रमोद कुमार, चिलकाना थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन


मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि उसने थाने की लेपर्ड पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। उधर, सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। विभागीय स्तर पर एसपी सिटी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सिर में डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

शव न लेने की जिद पर अड़े परिजन
पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने रविंद्र का शव परिजनों को सुपुर्द करना चाहा तो परिजन शव नहीं लेने की जिद पर अड़ गए। परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव नहीं लिया जाएगा। जिस पर सीओ सदर नीरज सिंह ने परिजनों को बताया कि जांच की जा रही है, जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ही परिजनों ने शव सुपुर्दगी में लिया।

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: SIT ने वकील को दी क्लीन चिट, कोर्ट में दाखिल की अंतिम रिपोर्ट, जज की पत्नी ने दर्ज कराया था केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed