फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Last farewell to democracy fighter with state honors

लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 27 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to democracy fighter with state honors
लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा को अन्तिम विदाई देती एसडीएम व सीओ - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मोहल्ला कायस्तान निवासी लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा का सोमवार की तड़के हृदय गति रुकने से निधन हो गया। नगर के गण्यमान्य लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एसडीएम, सीओ व पुलिस गारद ने राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के नगर के मोहल्ला कायस्तान निवासी सतीश शर्मा (68) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से भाजपा कार्यकर्ता व नगर के लोगों में शोक की लहर फैल गई। लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा इमरजेंसी के दौरान सन 1975 में जेल गए थे। सहारनपुर से आई पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी। चिता को मुखाग्नि उनके भतीजे प्रशांत ने दी। एसडीएम संगीता राघव, सीओ अरविंद पुंडीर, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर आदि ने लोकतंत्र सेनानी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम संस्कार में प्रमोद कौशिक, मेलाराम पंवार, किरणपाल, अजीत सिंह राणा, रामेंद्र राणा, सतीश सिंघल, रविंद्र चौधरी, दुष्यंत मुन्ना, सालिम चौधरी, राजीव महेश्वरी, सपन जैन, अनिल भारद्वाज, राकेश सैनी आदि शामिल रहे।

लोकतंत्र सेनानी के पार्थिव शरीर को सलामी देती गारद

लोकतंत्र सेनानी के पार्थिव शरीर को सलामी देती गारद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed