फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Last farewell to democracy fighter

लोकतंत्र सेनानी को दी अंतिम विदाई

Wed, 02 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to democracy fighter
गंगोह। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पूर्व संघचालक व लोकतंत्र सेनानी राजेश्वर गोयल के पार्थिव शरीर का मंगलवार को शिवलोकपुरी अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बडे़ पुत्र अशोक गोयल ने दी। तहसीलदार और सीओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलिस के जवानों ने सलामी दी। सांसद व विधायक सहित अनेक लोगों ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी राजेश्वर गोयल काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। तीन दिन पूर्व हार्ट अटैक के चलते उन्हें सहारनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने सोमवार की शाम अंतिम सांस ली। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक रहे राजेश्वर गोयल के देहावसान पर उनके सम्मान में कालेज में अवकाश रहा। उनकी पार्थिव देह पर शासन की ओर से तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस गारद ने सीओ चौब सिंह व कोतवाली प्रभारी यज्ञदत शर्मा की अगुवाई में सलामी दी। शव यात्रा में लोकतंत्र सेनानी व नगर संघचालक राकेश, गजे सिंह सैनी, रघुवीर सिंह, एचआर इंटर कालेज प्रबंधक योगेश गर्ग, एमजेएफ प्रमोद गोयल, अरविंद पाल सिंह कपूर, उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रदीप तायल, दीपक मित्तल, श्री रामलीला महोत्सव समिति संयोजक रघुनंदन गोयल, श्री लक्ष्मीनारायण मंडल के सचिव राकेश गोयल रहे। उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक चौधरी कीरत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल सिंह, गंगोह व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हड़मल गर्ग, सभासद नीरज अग्रवाल, आशु गर्ग, पूर्व सभासद डॉ. राकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed