फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Langda and Amrapali of Saharanpur reached Lucknow

Saharanpur News: लखनऊ पहुंचे सहारनपुर के लंगड़ा और आम्रपाली

Fri, 12 Jul 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Langda and Amrapali of Saharanpur reached Lucknow
सहारनपुर। तीन दिवसीय लखनऊ आम महोत्सव आज से शुरू हो जाएगा। इसमें जनपद से आम की 86 प्रजातियों को प्रदर्शन के लिए भेजा गया है, साथ ही जिले के 12 किसान भी अपने आम के साथ लखनऊ महोत्सव में शामिल होंगे। खास यह है कि इन 86 प्रजातियों में जिले का मशहूर आम लंगड़ा और आम्रपाली भी होंगे।
विज्ञापन

लखनऊ आम महोत्सव में जनपद के आम जलवे बिखरेंगे। यहां से कंपनी बाग और 12 किसान आम की 86 प्रजातियों के साथ भागीदारी करेंगे। इनमें लंगड़ा, रामकेला, आम्रपाली, चौसा, फजली, डिंगा, अलफांसों, लालिमा, केसर, गुलाब जामुन, गुलाब खास, वनराज, सफेदा, बारामासी, समरकंद, सिलवट, बैंगनपाली, टोमी एटकिंन, अरुणिका, इमाम पंसद, रसपूनिया, दशहरी, अब्बू सईद, केला दुर्गीलाल, हरदिल अजीज, ककड़न, तोतापरी, मालदा, पूसा सूर्या, सिंदूरी, वरुण आदि प्रजातियों के आम शामिल हैं।
विज्ञापन

यह किसान होंगे शामिल
लखनऊ आम महोत्सव में जनपद के 12 किसान शामिल होंगे। इनमें ग्राम फतेहउल्लापुर उर्फ जाटोवाला के पुनीत सिंघल, ग्राम मरवा के करुण गुरेजा एवं राज सिंह, ग्राम इशाकपुर चैंची के राजवीर सिंह,खेडा अफगान के असमत अली खां एवं मोहसिन खां शामिल हैं। इनके साथ ही ग्राम रंडौल के बसंत कुमार, ग्राम भायला कलां के दीपक कुमार, ग्राम सिडकी के विवेक त्यागी, ग्राम ढकदेवी के देवेंद्र पंवार, ग्राम ताजपुरा के अदनान अली, ग्राम भायला के उदयवीर सिंह आम महोत्सव में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लखनऊ आम महोत्सव में जनपद के 12 किसान आम की विभिन्न प्रजातियों के साथ भागीदारी करेंगे। इनके अलावा कंपनी बाग से भी आम की विभिन्न प्रजातियां प्रदर्शन के लिए भेजी गई है। जिले से आम की लगभग 86 प्रजातियां महोत्सव में शामिल होंगी।
- गमपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed