फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Landslide debris fell on the elevated road, security arrangements collapsed

Saharanpur News: एलिवेटेड रोड पर आया भूस्खलन का मलबा, सुरक्षा के इंतजाम हुए ध्वस्त

Thu, 24 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Landslide debris fell on the elevated road, security arrangements collapsed
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर भूस्खलन की जद में आकर गिरे पेड़ से फटी जाली। संव
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड अभी वाहनों के खोली भी नहीं गई है कि पहली ही बारिश के बाद पहाड़ से भूस्खलन के बाद मलबा सड़क पर आ गिरा। काटे गए पहाड़ को रोकने के लिए लगाए गए सभी सुरक्षा प्रबंध भी ध्वस्त हो गए। गनीमत रही कि रोड पर वाहनों का संचालन नहीं था अन्यथा मलबे की चपेट में आकर हादसा हो सकता था।दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून के आसारोड़ी तक 210 किमी लंबे इस निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड बनाई गई है। राष्ट्रीय राजाजी पार्क और शिवालिक जंगल से होकर गुजरी इस एलिवेटेड रोड का काम गत वर्ष अक्तूबर माह में पूरा हो गया था।
विज्ञापन

इस पर वाहनों के संचालन का सफल ट्रायल भी हो चुका है। फिलहाल इस पर डाट काली मंदिर जाने के लिए वायडक्ट का निर्माण तथा लाइट आदि का कार्य किया जा रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश से डाट मंदिर से एक किमी पहले दो जगहों पर पहाड़ का मलबा भूस्खलन के बाद एलिवेटेड रोड की बंद की गई लेन पर आ गिरा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस पर अभी बाइक भी नहीं चल रही है। यदि इस पर वाहनों का संचालन होता तो हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता था। मलबे के साथ ही पहाड़ काटने के बाद बचे हिस्से को रोकने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधन के तहत निर्माण कंपनी द्वारा लगाई गई जाली आदि भी फट कर तार-तार हो गई। बरसात के मौसम में भविष्य में सड़क पर मलबा आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि इस क्षेत्र में पहाड़ कच्ची मिट्टी और पत्थर से बने हैं जो बारिश के बाद अक्सर भूस्खलन की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed