फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Land final for STP, construction will start soon

एसटीपी के लिए जमीन फाइनल, जल्द शुरू होगा निर्माण

Tue, 09 Mar 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Land final for STP, construction will start soon
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर बनने वाले 90 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) के एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए जमीन फाइनल कर ली गई है। जल निगम जल्द ही इसका निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के तहत एसटीपी के निर्माण को करीब दो वर्ष पहले स्वीकृति मिली थी। एसटीपी के लिए मल्हीपुर रोड स्थित गांव बादशाहपुर का चयन किया गया था। निर्माण जल निगम के द्वारा किया जाना है, मगर जमीन नगर निगम को खरीदकर देनी थी। इसके लिए करीब 6.5 हेक्टेयर यानी करीब 100 बीघा जमीन चाहिए थी। जमीन नहीं मिलने की वजह से एसटीपी का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। अभी तक डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार नहीं हुई है, मगर अब जमीन फाइनल हो चुकी है। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि मल्हीपुर रोड पर स्थित 38 एमएलडी के एसटीपी के पास ही ढमोला नदी के दूसरे छोर पर जमीन फाइनल हो गई है, जो नगर निगम की ही है। जल्द ही वहां पर नए एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

नदियां होंगी साफ
शहर के बीच से होकर गुजर रही पांवधोई नदी और ढमोला नदी के दूषित होने का मुख्य कारण इसमें गिरने वाले नाले और सीवर हैं। चूंकि शहर भर के एसटीपी और नालों को नए एसटीपी से जोड़कर उनके पानी को साफ किया जाएगा। जिससे नदियों का पानी भी स्वच्छ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस भी बनेगा
एसटीपी के साथ ही आईपीएस (इंटरकनेक्शन पंपिंग स्टेशन) भी बनाया जाएगा। आईपीएस के जरिए शहर भर के नालों और सीवर को एक जगह कनेक्ट किया जाएगा। इसी के माध्यम से नालों और सीवर का पानी एसटीपी तक पहुंचेगा, जहां से साफ होने के बाद पानी को ढमोला नदी में छोड़ा जाएगा।

90 एमएलडी के एसटीपी के लिए जमीन तलाश ली गई है, जो मल्हीपुर रोड पर पूर्व से संचालित एसटीपी से अधिक दूर नहीं है। जमीन फाइनल हो गई है। एसटीपी का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। - वेदपाल सिंह, सहायक अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed