फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lament echoed amidst the songs of joy; sister's palanquin was lifted, brother's bier was carried.

Saharanpur News: खुशियों के गीतों में गूंजा विलाप बहन की डोली उठी, भाई की अर्थी

Sat, 08 Nov 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lament echoed amidst the songs of joy; sister's palanquin was lifted, brother's bier was carried.
बिहारीगढ़। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए गणेशपुर निवासी सुदेश (27) की दून हाईवे पर सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। औपचारिक रूप से शादी की रस्में संपन्न कर बेटी को गमगीन माहौल में विदा किया गया। इससे पहले मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ। सुदेश गांव से निकलकर पैदल ही सुंदरपुर के दून कॉलेज के पीछे स्थित अपने चाचा करणपाल के घर जा रहा था। वहां उसकी चचेरी बहन की बरात आनी थी। इसी दौरान फ्लाईओवर से तेज गति से उतर रही टैक्सी कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही सुदेश लहूलुहान होकर दूर जा गिरा। परिजन उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर होने पर जॉली ग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुदेश ने दम तोड़ दिया। सुदेश की मौत की खबर सुनते ही शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी कर बहन को विदा किया। सुदेश पंजाब के होशियारपुर गुरुद्वारे में कार्यरत था। वह दो दिन पहले ही चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed