{"_id":"604a3ab58ebc3ed63c4bcb66","slug":"lakhs-stolen-in-readymade-garment-shop-saharanpur-news-mrt529455283","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगा रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगा रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। रात चोरों ने चिलकाना गंदेवड़ मार्ग पर स्थित रसूलपुर के बस स्टैंड पर रेडीमेड गॉरमेंट की दुकान में सेंध लगा कर लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के रसूलपुर बस स्टैंड पर कम्बोहमजरा निवासी ब्रिजेश कुमार पुत्र केहर सिंह का स्टोर है। ब्रिजेश ने बताया कि बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचा और शटर उठाया तो देखा कि सेंध लगी हुई है। पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से इनवर्टर, बैटरा, बच्चों व महिलाओं के सूट, दस हजार की नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।