{"_id":"5fce6e5e8ebc3ecfd6670043","slug":"lakhs-stolen-from-six-places-including-two-houses-in-one-night-saharanpur-news-mrt514533240","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो मकानों सहित छह जगहों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो मकानों सहित छह जगहों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
बरथाकायस्थ में घर में बिखरा पडा हुआ सामान।
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना चिलकाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरों ने छह स्थानों से लाखों रुपये के जेवर, सामान तथा नगदी चोरी कर ली।
गांव बरथाकायस्थ निवासी मामचंद पुत्र शादी राम का पुत्र विकास नगर में रहता है। मामचंद पांच दिसंबर को अपनी पोती के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए थे। सात दिसंबर को जब मामचंद अपने घर वापस आए, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। अंदर कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। बेड की रैक में रखें चार लाख 70 हजार रुपए तथा चार सोने की अंगुठियां चोरी कर ली गई । मौके पर ताला तोड़ने के प्लास आदि सामान भी मिले हैं।
दूसरी घटना में चोरों ने नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना द्वारा निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर को अपना निशाना बनाया। सेंटर पर बने कमरों के ताले तोड़कर वहां रखा एक जनरेटर, वेल्डिंग मशीन, बैटरी, लोहे की प्लेट, 11 बैग सीमेंट, दो बंडल पानी के पाइप, 25 मीटर वेल्डिंग लीड, ग्रेंडर मशीन आदि सामान चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
इसके अलावा गांव कातला के खेतों पर बने ट्यूबवेल से इकराम पुत्र रशीद, जयपाल सिंह, सादा पुत्र वसीम तथा रकीब के कमरों का ताला तोड़कर बिजली की मोटरों की 112 मीटर केबल, चारा मशीन, नल आदि लोहे का सामान चोरी कर लिया। सभी ने थाने पर तहरीर देते चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।