{"_id":"5e5803aa8ebc3ef3b42ef7c9","slug":"lakhs-stolen-from-five-houses-in-one-night-saharanpur-news-mrt4711640198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में पांच मकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में पांच मकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

बेहट। चोरों ने बुधवार की रात गांव रंडौल में पांच मकानों से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने तथा कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंड़ौल में प्रवीण पुत्र सोमपाल का मकान है। बुधवार देर रात वह अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सो रहे था। इसी बीच चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर सोने का सेट, तीन अंगूठी, टॉप्स, झुमकी कुंडल, चांदी की 3 जोड़ी पाजेब चोरी कर ली। दूसरी घटना में चोर ओमपाल सिंह के मकान में छत के रास्ते घुसे और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर 73 हजार रुपये की नकदी सहित 4 सोने के कंगन, 2 अंगूठी, सोने की चेन, झुमकी, चांदी के सिक्कों सहित 3 घड़ियां निकाल ले गए। इसके बाद चोर ओमपाल के घर के पीछे अनिल कुमार पुत्र हमेल सिंह के मकान में खिड़की का शीशा तोड़कर घुस गए और अलमारी से 80 हजार रुपये की नकदी सहित सोने की चेन, कानों के झबले, अंगूठी, सोने की नथ सहित करीब 35 तोला चांदी निकाल ले गए। चौथी घटना में चोर कंवरपाल के घर में घुसे और सोने के दो कड़े, 2 बालिया, 2 जोड़ी चांदी की चुटकी व 2 जोड़ी पाजेब निकाल ले गए। इसी तरह, चोरों ने गांव के ही राकेश पुत्र हंसराज की दूसरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के कड़े एवं चांदी के रुपये निकाल ले गए। सुबह होने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर सीओ विजयपाल सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।