{"_id":"688a68dc4810f01e54097066","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-five-shops-in-one-night-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-155220-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक रात में पांच दुकानों में लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक रात में पांच दुकानों में लाखों रुपये की चोरी
Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड पर चोरों द्वारा दुकान में किया गया होल। संवाद
तल्हेड़ी बुजुर्ग। बस स्टैंड पर सोमवार रात चोरों ने करीब पांच दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकान मालिकों ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
चोरी की वारदातों का पता दुकान मालिकों को मंगलवार की सुबह चला। पेस्टीसाइड विक्रेता संजय सैनी ने बताया कि चोर दुकान की छत में लगी टिन फाड़कर अंदर घुसे। चोरों ने वहां से इनवर्टर बैट्री तथा सोलर प्लेट चोरी कर ली। डॉ. दीपांशु ने बताया कि चोर दुकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और कई बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। सेलर मालिक काका ने बताया कि खिड़की तोड़कर चोरों ने सेलर में लगी सोलर प्लेट, दो बैटरी, इनवर्टर तथा लोहे के बाट, जनरेटर, दो टीन सरसों तेल व दो गेहूं की बोरी चोरी कर ली।
इलेक्ट्रॉनिक सामान की रिपेयर करने वाले अय्याज ने बताया कि चोर पिछले हिस्से की दीवार तोड़कर दुकान में अंदर घुसे। वहां से चोरों ने मरम्मत के लिए रखे करीब 20 मोटर तथा 12 कंप्रेशर चोरी कर लिए। इनके अलावा रेलवे फाटक के निकट डॉ. गौतम की दुकान में भी चोरों ने ताले तोडक़र चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरों से ताले नहीं टूट सके। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित दुकान मालिकों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।