{"_id":"6081b7d58ebc3ecf1f05c058","slug":"lack-of-oxygen-and-life-saving-drugs-commissioner-saharanpur-news-mrt535604954","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की न हो कमी : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की न हो कमी : कमिश्नर
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडल के तीनों डीएम को निर्देश दिए कि एल-2 एवं एल-3 अस्पतालों को यथाशीघ्र सक्रिय किया जाए। आरटीपीसीआर जांच में तेजी लाई जाए। कहीं पर भी आक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में कहा कि एल-1 अस्पतालों के स्थान पर जल्द ही एल-2 अस्पतालों का निर्माण कराया जाए। एल-2 अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन एवं वेंटिलेटर क्रियाशील रहेें। एल-3 अस्पतालों में आईसीयू में बेड की पर्याप्त संख्या रखी जाए। डायलिसिस मशीनों की भी व्यवस्था हो। कुल एंबुलेंस में से आधी का उपयोग कोविड-19 के मरीजों के लिए होना चाहिए। मरीज की मौत होने पर परिजनों द्वारा शव नहीं लिए जाने की स्थिति में जिलाधिकारी के माध्यम से ऐसे शव का उनके मजहब को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार कराया जाए।
पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी या जमाखोरी न हो रही हो। मंडल में आक्सीजन निर्माता और सप्लायर की सूची उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान अपर आयुक्त (प्रशासन) डीपी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, एसएसपी सहारनपुर डा. एस चन्नप्पा, मुजफ्फरनगर के अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव, सीडीओ प्रणय सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को न हो परेशानी
सहारनपुर। मंडलायुक्त ने गेहूं क्रय केंद्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्रों से भंडार गृह तक गेहूं लाने की बेहतर व्यवस्था की जाए। खरीदे गए गेहूं का तत्काल भुगतान कराया जाए। क्रय केंद्रों पर पेयजल, सैनिटाइजर, साबुन, मास्क होना चाहिए।