फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lab technician got infected even after both the vaccinations

दोनों टीके लगने के बाद भी संक्रमित हुआ लैब टेक्नीशियन

Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lab technician got infected even after both the vaccinations
-अधिकारी बोले, दूसरी बार टीका लगने के तीन सप्ताह बाद बनती है एंटी बॉडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरसावा में तैनात लैब टेक्नीशियन कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगने के बाद कोरोना संक्रमित हो गया है। चिकित्साधिकारी इसे बड़ी बात नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि दूसरी बार टीका लगने के भी कम से कम तीन सप्ताह बाद शरीर में एंटी बॉडी बनती है, जो कोरोना संक्रमण होने से रोकती है।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि सरसावा में तैनात लैब टेक्नीशियन, जो कोरोना जांच के लिए लोगों के नमूने लेता था। उसने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 19 फरवरी तथा दूसरी बार का टीका 20 मार्च को लगवाया था। दोनों टीके लगने के बाद उसने एंटीजन किट से अपनी कोरोना जांच कराई, जो पॉजिटिव रही है। सीएचसी सरसावा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने लैब टेक्नीशियन के संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कर्मचारी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। मगर वह पूरी तरह स्वस्थ है। डॉ. राजेश ने बताया कि चूंकि दूसरी बार का टीका 20 मार्च को लगा था तो तीन सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण हो सकता है। दूसरी बार का टीका लगने के कम से कम तीन सप्ताह बाद शरीर में एंटी बॉडी बनकर तैयार होती है।
विज्ञापन

------
शुक्रवार को 30 नए संक्रमित मिले
जनपद में शुक्रवार को भी 30 नए संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10713 हो गई है। उधर, शुक्रवार को 10 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 139 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दयावती अस्पताल में भी हुआ टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुक्रवार को भी जारी रहा। खास बात यह रही कि रंजीत नगर स्थित दयावती अस्पताल में भी टीकाकरण शुरू हो गया। इस अस्पताल को टीकाकरण के लिए आठ मार्च को नामित किया गया था। डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि पहले दिन कुल 30 लोगों को पूरी नियमों के अनुसार टीका लगाया गया है। सभी व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ अपने घर लौटे हैं। उधर, शुक्रवार को जिले भर में कुल 10440 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 4178 लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed