फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   lab prepared for practical exam

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयार हुई लैब

Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
lab prepared for practical exam
एसएएम इंटर कॉलेज की लेब - फोटो : SAHARANPUR
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तैयार हुई लैब
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और 12 वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है, जो 20 से 27 अप्रैल तक होंगे। माध्यमिक विद्यालयों ने प्रैक्टिकल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यालय अपने विद्यार्थियों को परीक्षा की तिथि दे रहे हैं। साथ ही प्रैक्टिकल के लिए फिजिक्स, कैमिस्ट्री आदि की लैब भी दुरुस्त कर दी गई हैं। जबकि कुछ विद्यालयों ने बुधवार तक भी तैयारी शुरू नहीं की थी।
विधान सभा चुनाव 2022 की वजह से इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों के विभिन्न विषयों के प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले नहीं हो सके थे। अब परीक्षाओं के निपटने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रैक्टिकल की तिथि जारी कर दी है। प्रदेश भर में 20 से 27 अप्रैल तक प्रैक्टिकल करा लेने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से संबंधित प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को प्रैक्टिकल की तिथियों से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया है। जिसके बाद से विद्यालयों ने प्रैक्टिकल की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं होगा प्रैक्टिकल
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए महानगर में पांच माध्यमिक विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इनमें जेवी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड और एसएएम इंटर कॉलेज शामिल हैं। चूंकि यहां मूल्यांकन चलेगा। ऐसे में इन विद्यालयों में होने वाले प्रैक्टिकल अन्य विद्यालयों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल की तिथि जारी हो चुकी है। 20 से 27 अप्रैल तक प्रैक्टिकल कराए जाने हैं, जिससे विद्यालयों को अवगत कराया जा चुका है। प्रैक्टिकल में पारदर्शित रहे इसके लिए विशेष निर्देशित किया गया है। - रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed