फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   KVK will provide training to farmers on organic farming

किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण देगा केवीके

Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
KVK will provide training to farmers on organic farming
सहारनपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रगतिशील किसान भी अन्य कृषकों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को उत्तम खेती करने के लिए न सिर्फ नवीनतम तकनीक की जानकारी देंगे बल्कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती के भी टिप्स देंगे। कृषि वैज्ञानिकों का उद्देश्य है कि किसान खेती की लागत को कम कर अपनी आमदनी को बढ़ाया जा सके। इसके तहत किसानों को एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन, कीट प्रबंधन, फसल अवशेष प्रबंधन मृदा परीक्षण के फायदे, जल प्रबंधन आदि के गुर सिखाए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। जिससे किसान फसलों की गुणवत्ता को सुधार कर बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें। इसके अलावा जनपद के प्रगतिशील किसान भी प्रशिक्षण शिविर में किसानों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। इसके लिए जनपद के बेहट विकासखंड क्षेत्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

-वर्जन-
किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकी ओर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी देने के लिए जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने और लागत में कमी लाने के टिप्स दिए जाएंगे। जिससे किसानों की खेती से आमदनी बढ़ाई जा सके।---डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed