फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kunal of Saharanpur selected in the one-day team of UP

यूपी की वन-डे टीम में सहारनपुर के कुणाल का चयन

Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kunal of Saharanpur selected in the one-day team of UP
सहारनपुर। उभरते क्रिकेट खिलाड़ी कुणाल त्यागी का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 25 वन-डे क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर रहमान ने बताया कि कुणाल त्यागी गांव खटौली निवासी हैं। उनके पिता अनिल त्यागी कृषक हैं। कुणाल तेज गेंदबाज हैं। उत्तर प्रदेश की अंडर-16 और अंडर-19 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। प्रदर्शन को देखते हुए ही उनका चयन वन-डे मैचों के लिए यूपी अंडर-25 टीम में किया गया है। उन्होंने बताया कि कुणाल त्यागी 20 नवंबर से मोहाली में शुरू हो रही राष्ट्रीय स्तर की अंडर- 25 क्रिकेट वन-डे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से खेलेंगे। उत्तर प्रदेश का पहला मैच छत्तीसगढ़ से होगा। कुणाल के चयन पर एसोसिएशन अध्यक्ष अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, राजकुमार राजू, अमित सेठी, परविंदर सिंह, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, विक्की चौधरी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल, संजय, अर्जुन, रवीश आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed