फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Komal and Sunny ran the fastest in 200 meters

दो सौ मीटर में सबसे तेज दौड़े कोमल और सन्नी

Mon, 14 Nov 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Komal and Sunny ran the fastest in 200 meters
गंगोह में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे पुरस्कारों के साथ - फोटो : SAHARANPUR
नानौता/गंगोह (सहारनपुर)। नानौता के राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उधर, गंगोह के कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

नानौता में प्रतियोगिता का उद्घाटन थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी और प्राचार्य प्रविंद्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण करते हुए किया गया। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कोमल, तनु व काजल तथा 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सन्नी, अभय कौशिक व साहिल कुमार ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में पहुंची एक छोटी बच्ची को प्राचार्य द्वारा पुष्प देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. गरिमा चौधरी ने किया। डॉ. मनीष कुमार, डॉ. रेनू जैन, डॉ. प्रमोद सिंह चौहान, रीना राय आर्या, अंकित कुमार, गोविंदा, रणजीत, ओमपाल रहे।
विज्ञापन

गंगोह में समापन समारोह का शुभारंभ क्रिकेट खिलाड़ी विजय जिंदल, विद्यालय की प्रबंध समिति से वरुण गर्ग, नीरज गोयल, स्वाति गर्ग एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने किया। वंदेमातरम के साथ मशाल जलाई गई। लड़कों की क्रास कंट्री दौड़ में कावेरी, ब्रह्मपुत्र एवं नर्मदा सदन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लड़कियों की क्रास कंट्री रेस में ब्रह्मपुत्र ने प्रथम व द्वितीय तथा गंगा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्ले से 12 तक विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई, जिनके आधार पर बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन सिद्धार्थ और बेस्ट हाउस नर्मदा घोषित किए गए। पुरस्कार वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट करते छात्र

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट करते छात्र- फोटो : SAHARANPUR

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा को मशाल देते अतिथिगण

राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा को मशाल देते अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed