{"_id":"57f9473d4f1c1b6a532707da","slug":"klsia-pilgrims-bathing-in-the-yamuna-canal-dipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलसिया में यमुना नहर में नहाते हुए श्रद्धालु डूबा, पता नहीं चला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलसिया में यमुना नहर में नहाते हुए श्रद्धालु डूबा, पता नहीं चला
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
बेहट में मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रही पदयात्रियों की टोली में शामिल एक युवक कलसिया में पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर तलाश कराई, लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल सका था।
गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सलापुरा से पदयात्रियों की टोली मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए आई थी। शनिवार की सुबह यह पदयात्री लौट रहे थे, तो उन्हें चाय पानी पीने के लिए कलसिया में पूवी यमुना नहर के किनारे पर पड़ाव डाल लिया। इस दौरान पदयात्रियों में शामिल गांव सलापुुरा निवासी दीपक और उसका भाई रजत पुत्रगण सेठपाल कुछ युवकों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने लगे। पुल के पास नहाते समय दीपक गहरे कुंड में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने देर रात तक दीपक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था।