फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kitchen waste will burn

जान फूंकेगा रसोई से निकलने वाला कचरा

Sun, 28 Feb 2021 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Kitchen waste will burn
सहारनपुर। रसोईघर से निकलने वाला कचरा अब सड़कों पर गंदगी फैलाने की बजाय किचन गार्डन में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह ऊर्जा का काम करेगा। नगर निगम ने होम कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए रविवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें पहुंचे नगरवासियों को तकनीक सिखाई।
विज्ञापन

नगर निगम ने उमंग सुनहरा कल के साथ मिलकर परिसर में शिविर का आयोजन किया। इसमें सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित करने की विधि समझाई। उन्होंने बताया कि घर में दो अलग-अलग कूड़ेदान रखकर सूखा और गीला कचरा इकट्ठा करके उसका सही इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को बताया कि गीले कचरे को होम कंपोस्टिंग के जरिए घर पर ही निस्तारित किया जा सकता है। निस्तारण प्रक्रिया में बनने वाली खाद को लोग अपने घरों के गमलों, पौधों और किचन गार्डन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे एक ओर जहां कचरे का निस्तारण होगा, वहीं गमलों और आंगन में उगे पौधे और सब्जियां भी तेजी से फल और फूलेंगी। उन्होंने नगरवासियों को इसे अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से स्मार्ट सिटी सहारनपुर के नागरिक स्मार्ट कहलाएंगे। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सहारनपुर को देश में पहले नंबर पर लाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। यहां मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, उमंग सुनहरा कल से महिदुल इस्लाम, निकेश कुमार, कमल टांक, अजय घावरी, मनीष मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed