फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kisan Sahakari Sugar Mill will start smoking from November 5

Saharanpur News: पांच नवंबर से धुआं उगलेगी किसान सहकारी चीनी मिल

Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sahakari Sugar Mill will start smoking from November 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरसावा। किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा का पेराई सत्र पांच नवंबर को आरंभ हो जाएगा। इससे पूर्व मिल के सभी तोल कांटों को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही क्रशर हाउस, बॉयलर हाउस, स्टॉक हाउस, किसान विश्राम केंद्र, शीरा भंडारण क्षेत्र आदि में साफ सफाई के साथ सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गुलशन कुमार ने बताया कि चीनी मिल को ने इस पेराई सत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है, जिससे साढ़े 10 प्रतिशत रिकवरी प्राप्त कर 4 लाख 20 हजार क्विंटल चीनी के निर्माण का लक्ष्य है। बताया कि बीते वर्ष चीनी मिलने 33 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। मुख्य गन्ना अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र में लगभग 11 हजार हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है, लगभग 20 हजार किसान गन्ना उत्पादक हैं। मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल ने बताया कि बीते पेराई सत्र में 33 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। इसके सापेक्ष में लगभग 20 हजार किसानों को एक अरब 21 करोड रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed