{"_id":"613ceb1a8ebc3e0b0443aa73","slug":"kisan-mazdoor-adhikar-pad-yatra-will-start-from-september-21-saharanpur-news-mrt5557886113","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 सितंबर से शुरू होगी किसान मजदूर अधिकार पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 सितंबर से शुरू होगी किसान मजदूर अधिकार पद यात्रा
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते किसान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन 21 सितंबर को कमिश्नरी से किसान मजदूर अधिकार पद यात्रा का शुभारंभ करेगा। 20 सूत्री मांगों को लेकर होने वाली यह पदयात्रा दो अक्तूबर को दिल्ली के राजघाट पर संपन्न होगी। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहारनपुर कमिश्नरी से राजघाट तक पदयात्रा होगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा 20 सूत्री मांगों को लेकर की जा रही है। इसमें सभी किसानों का संपूर्ण ऋण माफ करने, ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य दिलाने, सभी कृषि यंत्र, गैस एवं डीजल पर किसानों के लिए कोई टेक्स नहीं लगाने और सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली मुहैया कराने की मांग शामिल है।
साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की लिखित गारंटी देने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुरूप किसान आयोग का गठन करने, 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी किसानों एवं मजदूरों को पेंशन देने, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच एवं एम्स स्थापित करने की मांग की गई। इसके अलावा बागपत शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, चौगामा नहर को तुरंत पानी दिए जाने, शाकम्बरी चीनी मिल को चलवाने सहित अन्य मांग की हैं। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, आशीष राणा, कुशलपाल फौजी, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।