फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly

किसान महापंचायत सहारनपुर: सोनम से बोलीं प्रियंका, ये लो फोन नंबर सीधे मुझसे करना बात

Wed, 10 Feb 2021 11:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 11:45 PM IST
सार

  • शहीद निशांत शर्मा के घर पहुंचीं कांग्रेस महासचिव, निशांत की पत्नी से की बात
  • परिवार की ओर से पेट्रोल पंप दिलाने की मांग रखी गई

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly
priyanka gandhi - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शहीद सैनिक निशांत शर्मा के घर बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची। प्रियंका ने कहा कि निशांत की शहादत पर उन्हें गर्व है। निशांत की पत्नी प्रियंका से कहा कि जब चाहें, आप सीधे मुझसे बात कर सकती हैं।
विज्ञापन


 

Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी शारदानगर स्थित शहीद निशांत शर्मा के घर के सामने बने घेर में पहुंचीं। सर्व प्रथम निशांत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद निशांत के पिता जोगेंद्र शर्मा, भाई शुभम, ऋषभ शर्मा के अलावा रिश्तेदारों से बात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly
प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या सरकार ने उनकी कोई मदद की है। इस पर परिवार के लोगों ने बताया कि 50 लाख का मुआवजा दिया गया। सरकार की ओर नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। परिवार के लोगों की ओर से विरेश शांडिल्य ने ज्ञापन देकर प्रियंका गांधी से गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप दिलाने जाने की मांग की।

 
विज्ञापन

Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly
प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रियंका गांधी निशांत के घर में गईं। वहां पर पत्नी सोनम, मां ममता शर्मा व परिवार की महिलाओं से बात की। प्रियंका गांधी ने सोनम से कहा कि ‘मैं हमेशा तुम्हारे परिवार के साथ हूं। सोनू तुम्हें कभी भी कोई दिक्कत हो तो मेरे व्यक्तिगत नंबर पर कॉल करना या मेसेज देना, समस्या का तुरंत समाधान कराया जाएगा।

 

Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly
किसान महापंचायत में बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने परिवार के लोगों को उनका व्यक्तिगत नंबर नोट कराया। शहीद के परिवार का नंबर भी लिया। करीब 20 मिनट रुकने के बाद प्रियंका चली गईं। इस दौरान प्रदेेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे। 

Kisan Mahapanchayat Saharanpur: Priyanka gandi spoke to Sonam, said you can call directly
मंच पर प्रियंका गांधी के साथ अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
लोगों का किया अभिवादन 
प्रियंका गांधी को देखने के लिए सर्किट हाउस मार्ग पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रियंका ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए नमस्कार किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed