फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kirat's body found stuck in trees standing in Clown River

मसखरा नदी में खड़े पेड़ों में अटका मिला कीरत का शव

Sat, 08 Oct 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kirat's body found stuck in trees standing in Clown River
चिलकाना (सहारनपुर)। मसखरा नदी में दो दिन पहले डूबे व्यक्ति के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पेड़ों में अटका हुआ मिला।
विज्ञापन

गांव गोवर्धनपुर ढुलानी निवासी कीरत सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। गांव के समीप बहने वाली मसखरा नदी में बाढ़ का तेज पानी आने के कारण नदी पार करते समय कीरत सिंह नदी में डूब गए थे। चिलकाना पुलिस तथा ग्रामीणों ने कीरत की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम, ग्रामीणों तथा पुलिस ने अभियान चलाकर कीरत सिंह की तलाश शुरू की, लेकिन दो किलोमीटर तक तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला था। देर शाम टीम ने तलाशी अभियान बंद कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे एक बार फिर एसडीआरएफ, पुलिस तथा ग्रामीणों ने अभियान को शुरू किया। घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे गांव दुमझेड़ा के पास कीरत सिंह का शव नदी में खड़े पेड़ों से अटका हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने कीरत सिंह के शव का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कीरत सिंह की तलाश में गाजियाबाद से आई एसडीआरएफ की 18 सदस्यीय टीम, चिलकाना पुलिस तथा ग्रामीणों के अथक प्रयास से ही कीरत सिंह के शव को बरामद किया जा सका है। तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृतक के परिजनों को कोई सरकारी सहायता दी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed