{"_id":"60fda0758ebc3edd3a27fef4","slug":"kidnapped-by-trapping-in-love-also-tried-to-convert-religion-saharanpur-news-mrt54900705","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसाकर किया अपहरण, धर्म बदलवाने की भी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमजाल में फंसाकर किया अपहरण, धर्म बदलवाने की भी कोशिश
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से नाबालिग लड़की को दूसरे वर्ग के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर लिया। अलीगढ़ में उसका धर्म परिवर्तन कराने भी कोशिश की गई। नगर कोतवाली पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी को इंदिरा कॉलोनी निवासी दिलशेर उर्फ दिनेश ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शुक्रवार की रात युवक ने किशोरी को खाना खाने के लिए बुलाया और फिर अपहरण कर कार से अलीगढ़ ले गया। आरोप है कि वहां लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। युवक धर्म बदलवाकर निकाह करना चाहता था। लड़की के लापता होने पर परिजनों ने युवक पर शक जाहिर करते हुए नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को मोबाइल फोन के आधार पर लड़की व आरोपी की लोकेशन अलीगढ़ मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दिलेशर ने लड़की को अपना नाम दिनेश बताया था।
मामले का पता लगने पर रविवार सुबह हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, प्रांत संपर्क प्रमुख सूर्यकांत राणा, महामंत्री अश्वनी सहित कार्यकर्ता नगर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि लव जेहाद के तहत युवक ने अपना नाम बदलकर लड़की को प्रेमजाल में फंसाया था। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके बाद वह शांत हुए। आरोपी एक महिला नेता का भाई है, जो लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी है, जिसने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास भी किया। उधर, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।