फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khuwaspur village is cut off from the tehsil headquarters, villagers are worried

Saharanpur News: गांव खुवासपुर का तहसील मुख्यालय से कटा संपर्क, ग्रामीण परेशान

Thu, 24 Jul 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khuwaspur village is cut off from the tehsil headquarters, villagers are worried
गांव खुवासपुर का बड़कला नदी के बहाव में बहा सड़क मार्ग। संवाद
मिर्जापुर। करीब पांच हजार की आबादी के गांव हबीबपुर तपोवन उर्फ खुवासपुर को तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग बड़कला खोल नदी की बाढ़ में बह गया है। गांव में पहुंचने का रास्ता न होने से आवागमन बंद कर दिया है। ग्रामीण सभी जगह फरियाद लगा कर थक चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव खुवासपुर की सड़क मार्ग से मिर्जापुर की दूरी आठ किमी है। यह रास्ता बड़कला खोल (नदी) के किनारे से होकर गुजरता है। गत वर्ष आई नदी की बाढ़ में एक किमी सड़क मार्ग बह गया था। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क बहने के बाद नदी के किनारे-किनारे चलने का कुछ रास्ता बच गया था, लेकिन इस बरसात में सड़क किनारे का यह बचा हुआ मार्ग भी ध्वस्त हो गया है। अब गांव का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पिछले सोमवार को गांव में असलम के बेटे की शादी का वलीमा था, लेकिन रास्ता न होने के चलते अधिकतर मेहमान वापस चले गए। इस पूर्व गांव में आई एक बरात का दूल्हा कई किमी पैदल चलकर गांव आया था।
विज्ञापन


----------------------

-पूर्व प्रधान रियाजुल चौधरी का कहना है कि गांव के पीछे की तरफ से दो किमी का एक कच्चा रास्ता है, जिससे मिर्जापुर पहुंचा जा सकता है। इस रास्ते की मरम्मत कराते हुए पत्थर की पैचिंग लगाकर अस्थायी रास्ता शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूरा चौधरी का कहना है कि बरसात के अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण परेशान हैं।
- फुरकान चौधरी का कहना है कि दिन में जैसे-तैसे दूर-दराज के रास्तों से तहसील मुख्यालय तक पहुंचते हैं, लेकिन रात में गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल रहता है।
-असलम चौधरी का कहना है कि रास्ते न होने की वजह से रिश्तेदारों ने भी आना बंद कर दिया है।

-----------------------
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी से रास्ते को ठीक कराने के लिए वार्ता की गई है, फिलहाल विभाग अस्थायी मार्ग को तैयार करेगा। बारिश के मौसम के बाद इसे पक्का कराया जाएगा।

- नरेश सैनी, पूर्व विधायक
----------------------
लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग पर कच्चा मार्ग की तैयार कराकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, लेकिन नदी में आए पानी के सैलाब में वह बह गया है। दोबारा से इसे ठीक कराया जाएगा।
- मानवेंद्र सिंह, एसडीएम बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed