फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khandsari industry ceases to exist in the district, all units closed

Saharanpur News: जिले में खांडसारी उद्योग अस्तित्व खत्म, सभी इकाइयां हुईं बंद

Fri, 26 Dec 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Khandsari industry ceases to exist in the district, all units closed
सहारनपुर। किसी दौर में खांडसारी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर का उद्योग अब दम तोड़ दिया। जिले में इस बार एक भी इकाई का संचालन नहीं हो रहा है, जबकि विभाग की ओर से 59 लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके पीछे मजदूरों की कमी से लेकर अन्य कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं।
विज्ञापन



दरअसल, जिले में बड़े स्तर पर गन्ने की खेती होती है। वर्तमान में गन्ने का रकबा बढ़कर 1,19,406 हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष से 1384 हेक्टेयर अधिक है। किसान अधिकांश गन्ना चीनी मिलों को सप्लाई करते हैं। इसके साथ ही कुछ गन्ना कोल्हुओं में भी जाता है। खांडसारी उद्योग एक समय जनपद की पहचान था, यहां बड़ी संख्या में खांडसारी की इकाइयों का संचालन होता था। सरकार ने उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2018-19 में नई खांडसारी नीति बनाई थी। इसके बाद नीति को पांच वर्षों के लिए जारी किया गया। नई नीति के तहत चीनी मिल से 15 की बजाए साढ़े सात किलोमीटर दूरी करने पर इकाइयों को लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

गुड़ बनाने वाली इकाई को लाइसेंस से मुक्त रखा गया था। इसके साथ ही लाइसेंस का सरलीकरण किया गया है। इकाई लगाने के इच्छुक उद्यमियों को विभाग के चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने आदि की सुविधा उद्यमियों को दी गई। ऐसी इकाइयां जिनके पास लाइसेंस है। वह संचालित नहीं हो रही है और इन इकाइयों का कोई बकाया नहीं है तो उन्हें बिना किसी विलंब शुल्क के नवीनीकृत लाइसेंस जारी करने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन महंगा गन्ना, प्रदूषण के कड़े मानक, श्रमिकों की अनुपलब्धता उद्योग के न पनपने की बड़ी वजह मानी जा रही है, साथ ही आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी न होना भी एक कारण है। इन्हीं सब कारणों के चलते लाइसेंस होने के बाद भी उद्योग संचालित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
जिले में खांडसारी इकाइयों के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन खांडसारी इकाइयां संचालित नहीं हो पा रही है। विभाग उद्यमियों के साथ समय-समय पर वार्ता भी करता है।
- मनीष पटेल, सहायक चीनी आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed