फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Khaki guards the hoodies in the celebration of New Year

नए साल के जश्न में हुड़दंगियों पर खाकी का पहरा

Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khaki guards the hoodies in the celebration of New Year
सहारनपुर। नए साल के जश्न में महानगर की सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले युवाओं पर पुलिस का पहरा रहेगा। अगर किसी ने सड़क पर हुड़दंग मचाया तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत कई जगहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

महानगर में नए साल के जश्न में हर वर्ष युवाओं के ग्रुप सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं, जिस कारण अन्य लोगों को सड़कों पर चलने में खतरा महसूस होता और दुर्घटनाएं भी होती हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने हुड़दंगियों से निपटने के लिए इस बार प्लान तैयार किया है। सड़कों पर बैरीकेडिंग लगाई जाएगी। तेजी से और शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग और नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने दिया जाएगा। ब्रेथ एनीलाइजर के जरिए भी चेकिंग होगी।
विज्ञापन

शहर में हसनपुर तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी तिराहा, घंटाघर, कुतुबशेर तिराहा, अग्रसेन चौक, देहरादून चौक, जनकपुरी तिराहा, जिला अस्पताल चौक, जैन बाग चौक, चिलकाना रोड, शारदा नगर चौक, खलासी लाइन और अंबाला रोड पर पुलिस चेकिंग करेेेगी। इसके अलावा महानगर के सभी थानों की पुलिस और पीएसी बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया जाएगा। 31 दिसंबर की शाम पांच बजे से पुलिस सड़कों पर तैनात हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों की जिम्मेदारी भी होगी तय
सहारनपुर। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने को लेकर पुलिस ने अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय की है। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया तो वाहन स्वामी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इसको लेकर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने यातायात और सभी थानों की पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर पैनी नजर
सहारनपुर। महानगर में अवैध रूप से चिकन शॉप्स पर और रेस्टोरेंट पर जो कारोबारी शराब पिलाते हैं, उनके खिलाफ भी पुलिस सख्ती करेगी। इसके अलावा सड़क पर खुलेआम शराब पीने वालों पर भी नजर रखी जाएगी और इनकी चेकिंग होगी।

सड़कों पर किसी भी तरह का हुड़दंग नहीं होने दिया जाएगा। इसको रोकने के लिए पुलिस सख्ती से निपटेगी। 31 दिसंबर की शाम पांच बजे से ही फोर्स सड़कों पर तैनात कर दी जाएगी। इसके अलावा कई जगहों पर चेकिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed