फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Keep life safe, follow rules: DIG

जिंदगी को सुरक्षित रखें, नियमों का करें पालन : डीआईजी

Fri, 01 Dec 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Keep life safe, follow rules: DIG
सहारनपुर। यातायात माह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों का नियमों के प्रति जागरूक किया। जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और अपनी जिंदगी सुरक्षित रखें। दूसरों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि जरा सी लापरवाही की वजह से दुर्घटना होती है। यातायात नियमों का पालन से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि यातायात माह के तहत जिले भर में वाहनों की चेकिंग का अभियान चला। स्कूलों में जागरूकता के लिए निबंध प्रतियोगिताएं हुई। इसके अलावा जनपद में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, यातायात प्रभारी सुधीर कुमार, सीओ रामकरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1.97 करोड़ का जुर्माना लगाया
सहारनपुर। यातायात माह के तहत 162 चालान सीट बेल्ट न लगाने पर किए। बिना हेलमेट के 9275 चालान हुए। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 2000 हजार चालान हुए। दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर 445 चालान किए। बिना नंबर प्लेट के 813 और नौ पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1256 चालान हुए। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 583 चालान हुए। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 128 चालान हुए। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 67 चालान किए। सीसीटीवी की मदद से 13448 ई-चालान किए गए। इसके अलावा 1.97 करोड़ का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed