{"_id":"5fa051028ebc3e9b9d11892c","slug":"karwachauth-raising-in-the-markets-suhagin-started-preparing-saharanpur-news-mrt5092129120","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : बाजारों में बढ़ी रौनक, सुहागिनें तैयारी में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : बाजारों में बढ़ी रौनक, सुहागिनें तैयारी में जुटीं
विज्ञापन
- सहारनपुर के नक्खासा बाजार में चूड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। करवाचौथ पर्व को लेकर कोरोना काल के बीच महिलाओं में उत्साह है। सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग करा रही हैं, साथ ही कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी भी बढ़ गई है और सराफा बाजार में भी रौनक है।
बुधवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। शहर के नखासा बाजार, चौकी सराय, श्रीराम चौक, नेहरू मार्केट, नया बाजार, कोर्ट रोड, नुमाइशकैंप और हकीकतनगर के बाजार गुलजार रहे। इन जगहों पर मेहंदी और सजने-संवरने के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ों और चूड़ी की खरीदारी कर रही हैं। चौकी सराय पर चूड़ी खरीदने आई राधा विहार निवासी श्वेता अग्रवाल और नेहरू नगर निवासी शर्मिल शर्मा ने बताया कि करवाचौथ के लिए उन्होंने चूड़ी, कपड़े और पूजन की सामग्री खरीदी है और हाथ पर मेहंदी भी लगवाई है।
खनकने लगा चूड़ी कारोबार
सहारनपुर। करवाचौथ पर चूड़ी का कारोबार खनकने लगा है। कोरोना काल में चूड़ी का कारोबार ठंडा था, लेकिन करवाचौथ पर चूड़ी कारोबार में रौनक आ गई है। चौकी सराय के चूड़ी और सौदर्य प्रसाधन सामान के कारोबारी असगर अली व पंकज गुंबर ने बताया कि चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन के कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। सौंदर्य प्रसाधन में चूड़ियां, कंगन, लिपस्टिक, नेलपेंट, हेयर कलर, फेसवॉश का सामान बिक रहा है, जिनके पैक की कीमत 700 रुपये से दो हजार रुपये तक है। चूड़ियों की कई तरह की वैरायटी हैं। इनमें 100 से 400 रुपये दर्जन तक की चूड़ियां बिक रही हैं।
विज्ञापन
आभूषण खरीद रहे पुरुष
सहारनपुर। करवाचौथ पर्व पर सराफा कारोबार में भी रौनक बढ़ गई है, जहां महिलाएं सजने-संवरने के लिए खरीदारी कर रही हैं तो, उनके पति गिफ्ट देने के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। सराफा बाजार के कारोबारी राम राजीव सिंघल व रजनीश मराठा ने बताया कि करवाचौथ पर सोने-चांद के आभूषण की बिक्री बढ़ी है। पुरुष अपनी पत्नी को उपहार देने के सोने-चांदी की अंगूठी, ब्रेसलेट, गले का हार, कंगन और बाली खरीद रहे हैं।
सजना है मुझे सजना के लिए
ब्यूटी पार्लर संचालक दे रहे पैकेज
सहारनपुर। करवाचौथ पर्व पर ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाओं को सजने के लिए स्कीम के साथ पैकेज दे रहे हैं। मिशन कंपाउंड ब्यूटी पार्लर संचालक सारिका, सोनिया पाल ने बताया कि करवाचौथ के लिए मेकअप के अलग-अलग पैकेज हैं। 999 रुपये वाले पैकेज में फेशियल, फेस ब्लीच, हेयर कटिंग, कलर लगाया जाएगा। 1999 रुपये वाले पैकेज में फेशियल, फेस ब्लीच, फुल आर्म्स वैक्स, हाफ लेग वैक्स, हेयर कटिंग, हेयर स्पा और कलर लगाया जाएगा। 5999 वाले पैकेज में कनपेकी फेशियल, सीरियल ब्लीच, फुल आर्म्स वैक्स, फुल लेग वैक्स, हेयर कटिंग, कलर और हेयर ट्रीटमेंट दिया जाए। कोरोना संक्रमण को देेेखते संजने संवरने में इस्तेमाल होने वाले सभी सामान डिस्पोजल है।
मेहंदी लगाऊंगी मैं सजना के नाम की
मेहंदी के अलग-अलग दाम
सहारनपुर। कोर्ट रोड की ब्यूटीशियन रोजी और नेहरू मार्केट की ब्यूटीशियन नेहा जग्गा ने बताया कि मेहंदी के अलग-अलग दाम है। हाथ पर पर 200 रुपये, कलाई तक 400 रुपये और हाथ, कलाई और पैरों पर मेहंदी लगाने के लिए 600 रुपये का पैकेज दिया जा रहा है।

श्रीराम चौक पर करवाचौथ पर चूडियां व अन्य सामान खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के नहरू मार्केट चौक पर मेंहदी लगवाती महिलाएं व बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के नहरू मार्केट चौक पर मेंहदी लगवाती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR