फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Karthik won the gold medal in the ten thousand meter race

दस हजार मीटर दौड़ में कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता

Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Karthik won the gold medal in the ten thousand meter race
सहारनपुर। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 से 29 सितंबर तक हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। खिलाड़ियों के लौटने पर जिला एथलेटिक्स संघ ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 10,000 मीटर दौड़ में कार्तिक कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और सहारनपुर का नाम रोशन किया। इसके अलावा प्रिंस कुमार ने 5,000 मीटर दौड़ में रजत, 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। विशाल चौहान को 3,000 मीटर दौड़ में पांचवां स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में सहारनपुर के गुरमीत सिंह आठवां स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में अनिकेत पंवार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सीमा ने ऊंची कूद में दसवां स्थान पाया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग, सुषमा बजाज, सचिव डॉ. एके गुप्ता, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, यशपाल सिंह पुंडीर, डॉ. संदीप गुप्ता, ईश्वर पाल सिंह, रामशरण, संदीप रंधावा, जूली पुंडीर, पोपिन कुमार, जसबीर सिंह, शेखर राणा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

स्टेडियम में तीन अक्तूबर को होगी कुश्ती प्रतियोगिता
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन अक्तूबर को कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर -15 बालक और बालिका पहलवान हिस्सा ले सकेंगे। जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 23 अक्तूबर तक मुजफ़्फरनगर में होनी है। इसके लिए जनपद के पहलवानों का चयन किया जाना है। खिलाड़ियों के चयन के लिए ही तीन अक्तूबर को प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। इच्छुक टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। इच्छुक टीमों को समय से स्टेडियम पहुंचकर एंट्री करानी होगी। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति और फोटो कॉपी के साथ पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed