{"_id":"62c723790f11292f8f3f3b05","slug":"kanwar-yatra-district-divided-into-ten-zones-and-18-sectors-saharanpur-news-mrt5960494123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2022: सहारनपुर जिले को दस जोन और 18 सेक्टर में बांटा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2022: सहारनपुर जिले को दस जोन और 18 सेक्टर में बांटा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स
Fri, 08 Jul 2022 11:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:37 AM IST
सार
कांवड़ यात्रा को देखते हुए सहारनपुर जिले को दस जोन और 18 सेक्टरों में बांटा है। वहीं निगरानी करने के लिए 10 जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
देहरादून चौक कांवड़ मार्ग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद को दस जोन और 18 सेक्टरों में बांटा है। इनमें निगरानी करने के लिए 10 जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की कांवड़ ड्यूटी 13 से 26 जुलाई तक रहेगी। इसकी 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों और जनपदों के कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को दस जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें उत्तराखंड बॉर्डर की काली नदी चौकी से गागलहेड़ी तिराहे तक जोन एक बनाया गया है। इसका मुख्यालय मक्का बांस रहेगा। गागलहेड़ी तिराहे से राकेश कैमिकल तक जोन दो, राकेश कैमिकल से घंटाघर तक जोन तीन, घंटाघर से नकुड़ तिराहे तक जोन चार, नकुड़ तिराहे से यमुना नदी के पुल तक जोन पांच रहेगा। गागलहेड़ी तिराहे से रुड़की बॉर्डर की पुलिस चौकी तक जोन छह, मंगलौर रोड देवबंद से बड़गांव, नानौता, गंगोह बॉर्डर तक जोन सात रहेगा। जोन आठ बड़गांव बॉर्डर से संजय चौक होते हुए गंगोह बॉर्डर तक होगा। मंगलौर चौकी देवबंद से चौकी घलौली बॉर्डर जनपद मुजफ्फरनगर तक जोन नौ और गागलहेडी से शाहजहांपुर हाईवे बॉर्डर तक जोन दस बनाया गया है।
विज्ञापन
अधिकांश कांवड़ियों का यह रहता है मार्ग
हरिद्वार पैदल आने एवं वाहनों से हरिद्वार जाने के लिए शिव भक्त कांवडिएं जनपद के विभिन्न मार्गों का इस्तेमाल करते हैं। इनमें दिल्ली- सहारनपुर रोड, मुजफ्फरनगर- देवबंद रोड और अंबाला रोड होते हुए गागलहेडी, छुटमलपुर, भगवानपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचते हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर कांवड़िए हरिद्वार जनपद के भगवानपुर कस्बा होते हुए सहारनपुर -देवबंद मार्ग, सहारनपुर-शामली मार्ग, सहारनपुर-सरसावा मार्ग, बेहट-गंदेवड़ा मार्ग से हरियाणा, पंजाब सहित अन्य स्थानों लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
ये बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट
जोन एक में कृषि उप निदेशक राकेश कुमार मौर्य, दो में उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, तीन में सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, चार में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ईश्वरचंद सिंह, पांच में सहायक चीनी आयुक्त राजेश्वर यादव, छह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बेहट प्रणता ऐश्वर्या जोनल मजिस्ट्रेट होंगी। जोन सात में उप जिलाधिकारी देवबंद दीपक कुमार, आठ में संयुक्त आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर रणकेंद्र सिंह, नौ में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता योगेंद्र पाल सिंह और जोन दस में अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।