फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kanwar Yatra: 40 additional roadways buses will run for Haridwar

कांवड़ यात्रा: हरिद्वार के लिए 40 अतिरिक्त रोडवेज बस चलेगी

Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: 40 additional roadways buses will run for Haridwar
सहारनपुर। आगामी दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर परिवहन निगम ने भी अपनी कार्य योजना बना ली है। परिवहन निगम शिवभक्तों की सुविधा के लिए हरिद्वार तक नियमित सेवाओं के अलावा करीब 40 अतिरिक्त बस चलाएगा। देहात के कस्बों से भी हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा आगामी 14 जुलाई से सावन मास शुरू होने के साथ ही प्रारंभ हो जाएगी। कांवड़ यात्रा जैसे महापर्व पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम को भी राजस्व के रुप में अधिक आय की उम्मीद रहती है। इस बार कांवड़ यात्रा में अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में परिवहन निगम ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर बस संचालन के लिए अपनी कार्य योजना बना ली है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि सहारनपुर से हरिद्वार के लिए रोजाना तीन दर्जन बसों का संचालन होता है। कांवड़ यात्रा में इन नियमित सेवाओं के अलावा करीब 40 बसों अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। दिन के अलावा रात्रि में भी लगातार बसों का संचालन रहेगा। उन्होंने बताया कि देहात के कस्बों गंगोह, नकुड़, देवबंद, जदौड़ा पांडा, बड़गांव आदि से भी हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवाएं चलाई गई है।
विज्ञापन

--
एआरएम जगदीश सिंह का मेरठ तबादला
सहारनपुर। शासन ने सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें मेरठ डिपो का एआरएम बनाया गया है। समय अवधि पूरी होने पर उनका तबादला किया गया। धामपुर डिपो के एआरएम एलके त्रिवेदी को सहारनपुर डिपो का नया एआरएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed