{"_id":"5d223dc18ebc3e6cb713b831","slug":"kanwad-marg-ka-nirikshan-saharanpur-news-mrt4319431104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने रविवार को उत्तराखंड की सीमा के निकट स्थित काली नदी से लेकर हरियाणा सीमा के पास स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रविवार को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने सीओ प्रथम, सीओ द्वितीय, सीओ सदर, थाना प्रभारी गागलहेड़ी, जनकपुरी, सदर बाजार, कुतुबशेर एवं सरसावा, यातायात निरीक्षक आदि के साथ पूरे कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत, साफ सफाई, जल निकासी, फॉगिंग कराने, विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने, बिजली के खंभों पर इंसुलेटर लगाने, ट्रांसफार्मर की बेरिकेडिंग कराने, लटके हुए तारों को ऊंचा कराने, बिजली के तारों से लगे हुए पेड़ों की छंटाई कराने आदि के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारियों को नौगजा पीर के पास के पुल, सरसावा रोड पर शाहजहांपुर चौकी के पास पुलिया की बेरिकेडिंग कराने और चौकी से सरसावा तक की पुरानी सड़क की मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण एक बस में बैठकर किया। इस दौरान विद्युत निगम से एसडीओ कैलाशपुर, एसडीओ जनकपुरी, एसडीओ हकीकत नगर, एसडीओ अंबाला रोड़ एवं एसडीओ सरसावा मौजूद रहे। इनके साथ ही नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई आपूर्ति विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।