फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kamlesh Tewari's effigy burnt

कमलेश तिवारी के पुतले फूंके

Sat, 05 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh Tewari's effigy burnt
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने छुटमलपुर और बेहट में पुतले फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान में मुस्लिमों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर हिंदू महासभा पर प्रतिबंध लगाने की मांग की ।
छुटमलपुर में मुस्लिम समाज के लोग और तलबा जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी करते हुए ज्योति किरण चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने साथ लाए कमलेश तिवारी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


यहां वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं होगी। ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाने का कानून बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों में फिरोज खान, जीशान, मौलाना सरवर, शहजाद अली, हाफिज रिजवान, नईम अहमद, वकार अहमद, अताउर्रहमान, हारुन अली, शाकिर अली, रईस अहमद, नवैद, जावेद सलीम, कारी सूफियान, कारी अजमल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट में युवा जागृति मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर तिवारी का पुतला फूंका गया। विरोध प्रदर्शन के बाद मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम की मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों में मंच अध्यक्ष अली अमजद पीर, फरीद कुरैशी, नदीम खान, फिरोज खान, तनवेज शाह, इंतजार अहमद, अहसान हनफी, सचिन, मोहम्मद अजमद मलिक आदि रहे।

रामपुर मनिहारान में जमीयत उलेमा ए हिन्द से जुड़े मुस्लिम समाज के लोग तहसील अध्यक्ष मुफ्ती आरिफ के नेतृत्व में जुलूस के साथ तहसील पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें कहा गया कि कुछ लोग इस प्रकार की टीका टिप्पणी कर हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई बनाने का काम कर रहे हैं।


 ज्ञापन में कमलेश तिवारी पर रासुका लगाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुहैल अहमद, अब्दुल रहमान, मीर हसन, मतलूब, असलम मलिक, नसीम आजाद, नासिर, हुसैन अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed