फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kalasia robbery and pump robbery not disclosed

कलसिया डकैती और पंप लूट का खुलासा नहीं

Sun, 06 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kalasia robbery and pump robbery not disclosed
पीड़ित परिवार में पुलिस की नाकामी को लेकर असंतोष व्याप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहट। कलसिया में हुई 5.50 लाख रुपये की डकैती और फतेहपुर कलां में पेट्रोल पंप पर हुई 60 हजार रुपये की लूट की वारदात का बेहट पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। इससे पीड़ित परिवार में पुलिस की नाकामी को लेकर असंतोष व्याप्त है।
14 नवंबर को दीपावली की रात में आतिशबाजी के शोरगुल में 6-7 बदमाशों ने कलसिया में एक ब्राह्मण परिवार को बंधक बनाकर 5.50 लाख रुपये की डकैती डाली। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारी चार टीमें गठित की थी, लेकिन 21 दिन का समय बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

20 नवंबर की रात में शाकंभरी देवी रोड पर फतेहपुर कलां में स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों द्वारा की गई लूट की वारदात में 15 दिन बाद पुलिस की पीट रही है। पुलिस की यह हालत तब है, जब सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान हो चुकी है, लेकिन उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर कलां में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शातिर और पेशेवर अपराधी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान हो चुकी है, लेकिन वे हाथ नहीं लग रहे। पुलिस उनकी लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पा रही है। पुलिस का मानना है बदमाश मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। बदमाशों ने वारदात करने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया, वह शामली जनपद से लूटी गई है। इसके अलावा बदमाशों ने इससे पहले उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम दिया है। बेहट पुलिस के अलावा शामली और भगवानपुर पुलिस को भी इन बदमाशों की तलाश कर रही है।

इनसेट
पुलिस दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए प्रयासरत है। शामली में पेट्रोल पंप की गई लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के तार भी इससे जुड़े होने की संभावना है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -
विजयपाल सिंह, सीओ बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed